Awesome Andaman And Nicobar Islands Facts In Hindi | भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप से जुड़े रोचक तथ्य

आज इस आर्टिकल में हम भारत के एक ऐसे अभिन्न अंग के रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे जो कि भारत देश के लिए काफी महत्वपूर्ण भी माना जाता है हम इस आर्टिकल में भारत के Andaman And Nicobar Islands Facts In Hindi के बारे में जानेंगे अंडमान निकोबार वर्तमान समय में पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय भी माना गया है जिसकी वजह से अलग-अलग देशों से पर्यटक यहां के इतिहास, विशेषताओं तथा यहां के सुंदर तथा आश्चर्यजनक जीवो को देखकर हैरान रह जाते हैं इन सभी तथ्यों पर आपको हमने बेहतर रूप से जानकारी देने का प्रयास किया है तो इस Andaman And Nicobar Islands Facts In Hindi को अवश्य पढ़ें |

Amazing Andaman And Nicobar Islands Facts in Hindi

अंडमान और निकोबार के बारे में जानकारी

अंडमान और निकोबार के इतिहास की जानकारी का पता लगाया जाए तो यह पता लगा कि अंडमान और निकोबार का इतिहास रामायण काल से ही जुड़ा है रामायण काल में इसे ‘हंडू-कमान’ नाम से जाना जाता था परंतु समय के परिवर्तन के साथ-साथ इसके नाम में भी परिवर्तन आता गया वर्तमान में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े दीपों से मिलकर बना है यदि हम अंडमान और निकोबार की राजधानी की बात करें तो इसकी राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’ है

अंडमान शब्द की उत्पत्ति मलय भाषा के ‘हांदूमन’ शब्द से हुआ है जो कि हिंदू देवता हनुमान के नाम से जोड़ा गया है और अगर निकोबार शब्द के अर्थ की बात की जाए तो इसका अर्थ ‘नग्न लोगों की भूमि’ है 

अंडमान निकोबार क्यों प्रसिद्ध है?

अंडमान और निकोबार के लोकप्रिय तथा प्रसिद्ध होने का कारण केवल एक ही है यहां के प्रमुख तथा मुख्य आकर्षित करने वाले पर्यटक स्थल जिनकी वजह से लोग आकर्षित होकर यहां पर आकर यहां के आकर्षित होने की मुख्य विशेषताओं का आनंद लेते हैं यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल ऐसे भी है जहां जाना सुरक्षित नहीं माना जाता परंतु वह भी लोगों को आकर्षित करता है जिसकी वजह से वहां घूमने के लिए पर्यटक सुरक्षा के साथ पहुंचते हैं 

यहां से जुड़े कुछ ऐसे भी किस्से है जिनकी वजह से भी इस द्वीप को इतना लोकप्रिय माना जाता है जैसे अंडमान-निकोबार द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जो की ‘आजाद हिंद फौज’ के नेता भी रहे हैं जिन्होंने इस द्वीप के राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’ में तिरंगा फहराया था तथा अंडमान-निकोबार को ‘काला पानी’ के नाम से भी जाना जाता था इस द्वीप पर स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता आंदोलन करने के वजह से उन क्रांतिकारियों को अंग्रेजी शासनों द्वारा इस स्थान पर काला पानी की सजा सुनाते हुए रखा जाता था 

अंडमान-निकोबार के पर्यटन स्थल

अंडमान-निकोबार में वैसे तो बहुत सारे पर्यटक स्थल मौजूद है परंतु उनमें से कुछ ऐसे पर्यटक स्थल भी है जो की बहुत लोकप्रिय है जैसे:

बैरन द्वीप: इस द्वीपयह एकमात्र ऐसा द्वीप है जहां पर सक्रिय ज्वालामुखी पाया गया है इस द्वीप पर जाना पर्यटकों के लिए सुरक्षित तो नहीं है परंतु फिर भी पर्यटक यहां जाना पसंद करते हैं |

माउंट हैरियट: कई ऐसे पर्यटक भी है जिन्हें ट्रैकिंग करना बेहद पसंद रहता है इसलिए अंडमान द्वीप पर ‘माउंट ‘हैरियट’ को ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है इसलिए पर्यटक स्थल पर भी जाना बेहद पसंद करते हैं यहां पर कई प्रकार के खूबसूरत जीव जंतुओं का दृश्य भी देखा गया है |

लालाजी बे बीच: अंडमान और निकोबार द्वीप पर यह बीच मौजूद है जिसका पानी इतना साफ है जिससे पानी के अंदर की सतह भी साफ दिखाई देती है यह बीच हरे-भरे पेड़ों की वजह से और भी खूबसूरत दिखाई देता है आमतौर पर इस बीच पर तेराकी तथा स्कूबा डाइविंग के लिए लोग यहां पर आते हैं |

सेल्युलर जेल: सेल्युलर जेल को ‘काला पानी’ के नाम से भी जाना जाता है यह अंडमान निकोबार की मुख्य आकर्षण स्थलों में से सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है यह आमतौर पर भारत की आजादी से पहले यहां पर क्रांतिकारियों को कारावास की सजा देने के बाद रखा जाता था |

चिड़िया टापू: जैसा कि आपको नाम से ही पता चल रहा होगा कि इस टापू पर अनेकों प्रकार की पक्षियों के प्रजातियों को देखा जा सकता है जिस वजह से दुनिया भर से कई सारे बर्ड वाचर्स भी यहां पर आते हैं |

नील आईलैंड: अंडमान और निकोबार दीप समूह में से एक ऐसा भी द्वीप है जो की देखने में बेहद खूबसूरत है जिसे ‘नील आईलैंड’ भी कहते हैं यहां का दृश्य बेहद ही शांत तथा खूबसूरत देखा गया है यह द्वीप एकदम शांत द्वीपों में से एक है |

चूना पत्थर की गुफाएं: बारातंग द्वीप पर यह चूना पत्थर से बनी गुफा है जहां पर्यटक अवश्य जाना पसंद करते हैं यह गुफा भीतर से एक तरह से चमकदार दिखाई पड़ती है जैसे की कोई क्रिस्टल दिखाई पड़ता है | 

Andaman and Nicobar Islands facts In Hindi

भारत के 20 रूपये के नोट पर जंगल वाला हिस्सा अंडमान द्वीप 

Andaman And Nicobar Islands Facts In Hindi

क्या आपको पता है की ₹20 के नोट के पीछे का जो दृश्य है वह कोई काल्पनिक दृश्य नहीं है वह अंडमान निकोबार के एक खूबसूरत द्वीप का दृश्य है जिसका नाम ‘नॉर्थ बे आयलैंड’ है वास्तव में इस जगह पर पर्यटकों को जाने के लिए सबसे पहले माउंट हैरियट से होकर गुजरना पड़ता है उसके बाद कहीं जाकर आपको वास्तव में ₹20 के नोट के पीछे का जो दृश्य है देखने को मिलता है |

अंडमान-निकोबार को काला पानी क्यों कहा जाता है?

अंडमान निकोबार को काला पानी के नाम से इसलिए भी जाना जाता है क्योंकि यह ‘पोर्ट ब्लेयर’ में 1906 में बनाई गई ‘सेल्यूलर जेल’ को ही काला पानी के नाम से जानते हैं यह सेल्यूलर जेल यानी काला पानी इसलिए भी विख्यात है क्योंकि यहां पर अंग्रेजी शासन के दौरान कई स्वतंत्रता आंदोलन करने वाले क्रांतिकारियों को यहां पर कैद करके रखा जाता था ताकि वह स्वतंत्रता के पक्ष में अपनी आवाज को ना उठा पाए यह जेल कुछ इस प्रकार से बनाया गया था जहां से कैदियों का बचकर निकलकर भागना नामुमकिन था इस जेल के चारों तरफ पानी ही पानी था है जिसकी वजह से इसे काला पानी कहते थे |

अंडमान-निकोबार के खतरनाक जारवा जनजाति

Amazing Andaman And Nicobar Islands Facts

कई जनजातियों में से भारत के अंडमान-निकोबार की जारवा जनजाति को खतरनाक माना गया है ऐसा इसलिए क्योंकि यह जनजाति अंडमान-निकोबार के एक ऐसी जगह पर दुनिया से दूरी बनाए रहती है जहां पर पर्यटकों का भी आना-जाना सुरक्षित ना माना गया है ऐसा इसलिए क्योंकि यह जनजाति बाहर की दुनिया से बिल्कुल ही है परिचित नहीं है यदि कोई इनकी निवास स्थान पर आता है तो इन्हें लगता है कि कोई इन्हें हानि न पहुंचाऐ इस वजह से यह उन पर हमला भी करती है जारवा जनजाति के लोग आज भी धनुष-बाण से शिकार करते हैं जारवा इलाकों में यदि पर्यटकों को जाना भी होता है उस वक्त सेना की गाड़ियां भी आगे पीछे चलती है क्योंकि जारवा लोग कभी भी पर्यटकों पर भाला, धनुष आदि से हमला न कर दें |

Read More: 21 Amazing Facts About India

Andaman Nicobar Islands Facts in Hindi | अंडमान-निकोबार द्वीप से जुड़े रोचक तथ्य

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भोजन

Amazing Andaman And Nicobar Islands Facts In Hindi

यदि हम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर खाए जाने वाले भोजनों के विषय में बात करें तो आमतौर पर यह देखा जा सकता है कि एक द्वीप होने के नाते यहां पर समुद्र में पाए जाने वाले समुद्री जीवों को जैसे मछलियां, केकड़े, झींगा आदि कई प्रकार की चीजों को भोजन में शामिल किया जाता होगा वैसे तो अंडमान निकोबार द्वीप पर कई पेड़ पौधे ऐसे भी होते होंगे जिनमें फल भी पाया जाता होगा उन फलों को भी यहां के भोजनों में शामिल किया जाता होगा | हाल ही में कुछ दिनों से वहां के भोजनों में यह बदलाव देखा गया है कि वहां अब चावल को भी शामिल किया गया है यदि यहां की आदिवासी जनजातियों के बारे में बात करें तो वह कई अनेकों प्रकार के जीवो को अपना आहार बनाते होंगे जैसे सूअर, मछली, कछुए इत्यादि |

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह की भाषाएँ 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बोली जाने वाली भाषाओ पर ध्यान दें तो वहां पर कई अलग-अलग तरह की समुदाय या जनजाति होने के कारण वहां अनेकों प्रकार की भिन्न-भिन्न भाषाओं को आम बोलचाल में इस्तेमाल किया जाता है इस वजह से वहां पर कई भाषाएं बोली जाती है जिनमें से मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से सबसे प्रमुख भाषा ‘बंगाली’ है इसके बाद कई अन्य भाषाएं शामिल है जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगू,मराठी और अंग्रेजी |

अंडमान का राज्य पशु

Andaman And Nicobar Islands Facts

‘डुगांग’ जो की एक समुद्री पशु है जिसे समुद्री गाय के नाम से भी जाना जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक प्रकार का समुद्री थनधारी पशु है जो कि शाकाहारी है यह आमतौर पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाई जाती है |

अंडमान और निकोबार का सबसे बड़ा और सबसे छोटा कछुआ

क्या आपको पता है अंडमान और निकोबार द्वीप का सबसे बड़े लेदरबैक कछुए का नाम ‘Dermochelys coriacea’ है और सबसे छोटे कछुए का नाम ‘Lepidochelys Olivacae’(Olive Ridely Turtle) है |

दोस्तों, आपको इस आर्टिकल में Andaman And Nicobar Islands Facts In Hindi के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा इस आर्टिकल में हमने अंडमान-निकोबार आइलैंड से संबंधित आप तक सभी तथ्यों को पहुंचाने का पूरा प्रयास किया है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद कैसा लगा जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें |

Leave a Comment